Friday, June 14, 2019

विश्व कप में ऋषभ पंत को लेकर हुआ विवाद, टीम इंडिया से भिड़े सिलेक्टर्स


         
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन चोटिल हो गए हैं और वे आगामी कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इस वजह से भारतीय टीम में शिखर धवन के कवर को लेकर माथापच्ची चल रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट धवन की जगह किसी भी खिलाड़ी को कवर के रूप में लेने को तैयार नहीं था। उनको उम्मीद थी कि धवन नॉकआउट मैचों तक ठीक हो जाएंगे। लेकिन धवन की चोट गंभीर है और उनका जल्द ठीक होना मुश्किल है।



टीम इंडिया के तीन चयनकर्ता एमएसके प्रसाद, देवांग गांधी और शरणदीप सिंह चाहते हैं कि तुरंत ही धवन के कवर का ऐलान कर दिया जाए। लेकिन सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट इसके विरुद्ध था, क्योंकि उनका मानना था कि ऐसा होने पर भारतीय टीम में धवन की वापसी की उम्मीद खत्म हो जाएगी। उसके हाथ को देखो, उस पर प्लास्टर है और यह चीजें सही नहीं लग रही है।

       

ऋषभ पंत को भले ही भारतीय टीम के साथ जोड़ा गया हो। लेकिन जब तक धवन पूरी तरह से बाहर नहीं हो जाते, वे ड्रेसिंग रूम शेयर नहीं कर पाएंगे। ऋषभ पंत को भारत की 15 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया था, जिसको लेकर भी काफी बहस हुई थी।



ऋषभ पंत पाकिस्तान के विरुद्ध होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। पीटीआई की खबर के मुताबिक, टीम प्रबंधन के आग्रह पर ऋषभ पंत को कवर के रूप में भारत से इंग्लैंड बुलाया गया है। लेकिन जब तक टीम प्रबंधन धवन को लेकर कोई फैसला नहीं लेता, तब तक वे भारतीय टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे।

Wednesday, June 12, 2019

Yuvi's Retirement: युवराज के रिटायरमेंट के बाद पिता योगराज ने कही ये बड़ी बात
 

युवराज के पिता ने बताया कि युवराज की कहानी वहां से शुरू होती है जब वो सिर्फ डेढ़ साल का था और मैंने उसे पहला बल्ला लाकर दिया था और मेरी मां गुरनाम कौर ने उसे पहली गेंद डाली. मेरे पास अभी भी वो फोटो है.

           
ख़ास बातें

पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) ने युवराज को लेकर एक बड़ी बात कही है.
योगराज ने कहा-युवराज तब छह साल का था जब मैं उसे सेक्टर-16 के स्टेडियम लेकर गया था.
मैं युवराज को बिना हेलमेट के बैटिंग करने को कहता था- योगराज

Yuvi's Retirement: सिक्सर किंग युवराज सिंह (Yuvraj singh) के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) ने युवराज को लेकर एक बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि यदि युवराज को खो-खो खेलते वक्त चोट न लगती तो आज वो कई बड़े के रिकॉर्ड तोड़ देता. इंडिया के विश्व कप हीरो युवराज ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया.उनके पिता ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि यदि जब ग्रैग चैपल टीम के कोच थे तब खो-खो खेलते वक्त अगर युवराज को घुटने में चोट नहीं लगी होती तो वह One day और T-20 के सारे रिकॉर्ड तोड़ देता. मैं इसके लिए चैपल को कभी माफ नहीं करूंगा.
योगराज ने आगे कहा कि 40 साल पहले मुझे इंडियन टीम से हटा दिया गया था और तब से मेरे दिल में वो दर्द था. मैं उसी दर्द के साथ जी रहा था.
युवराज सिंह का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, इस लीग में आ सकते हैं नजर
योगराज ने कहा कि जब वो बड़ा हुआ तो वो स्केटिंग करने लगा और टेनिस खेलने लगा. मैं उसके स्केट और टेनिस रैकेट तोड़ देता था. वो हमारे सेक्टर-11 वाले घर को जेल कहता था और मुझे यानी अपने पिता को ड्रैगन सिंह, लेकिन एक पिता के तौर पर मुझे अधिकार है कि मैं अपने बेटे से कहूं कि वो मुझे मेरा खोया हुआ सम्मान वापस दिलाए और एक बार फिर मुझे गर्व करने का मौका दे.
युवराज के पिता ने बताया कि युवराज की कहानी वहां से शुरू होती है जब वो सिर्फ डेढ़ साल का था और मैंने उसे पहला बल्ला लाकर दिया था और मेरी मां गुरनाम कौर ने उसे पहली गेंद डाली. मेरे पास अभी भी वो फोटो है.
टीम को जब जरूरत थी, तब युवराज चैम्पियन बनकर सामने आए : सचिन तेंदुलकर
उन्होंने कहा कि युवराज तब छह साल का था जब मैं उसे सेक्टर-16 के स्टेडियम लेकर गया था, जहां मैं प्रैक्टिस करता था. वहां पेस एकेडमी हुआ करती थी और मैं युवराज को बिना हेलमेट के बैटिंग करने को कहता था.
युवराज के पिता ने कहा कि वो स्टेडियम में रोज डेढ़ घंटे दौड़ा करता था. मुझे याद है कि मेरी मां जब अपनी जिंदगी से जूझ रही थी तब उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं इतनी कड़ी ट्रेनिंग देकर युवराज की जिंदगी बर्बाद कर रहा हूं, तब जिंदगी में पहली बार मुझे अपने बेटे के साथ इस तरह का बर्ताव करने पर पछतावा हुआ.

Tuesday, June 11, 2019

CWC19- शिखर धवन की अंगूठे की चोट बनी टीम इंडिया की टेंशन



इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में भारतीय टीम ने की कप्तानी में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को आसानी से 36 रनों से मात दी। भारत ने द ओवल में खेले गए मैच में जीत के साथ ही अपने विजय अभियान को जारी रखा है।
शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच के दौरान लगी थी अंगूठे में चोट
         
         
भारतीय टीम ने इस शानदार जीत के साथ इस विश्व कप में अपनी दूसरी जीत हासिल कर हर किसी को खुशी दी है लेकिन इस मैच में भारतीय टीम को एक टेंशन ने जकड़ लिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को बल्लेबाजी के दौरान अंगूठे पर चोट लग गई थी जिसकी वजह से वो ऑस्ट्रेलिया की पारी में फील्डिंग नहीं कर सके।
शिखर धवन चोट के कारण पूरी फील्डिंग के दौरान नहीं उतरे थे मैदान में

शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआत में ही की एक गेंद अंगूठे पर जा लगी थी। जिसके बाद टीम इंडिया के गब्बर को तकलीफ में देखा गया लेकिन उन्होंने पूरी बल्लेबाजी की। साथ ही 117 रनों की मैन विनिंग नॉक खेली।
               
हालांकि शिखर धवन बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग में एक भी बार मैदान में नहीं उतरे और उनकी जगह पर पूरे 50 ओवर रविन्द्र जडेजा ने फील्डिंग की जिम्मेदारी को संभाला।
धवन के अंगूठे की होगी जांच, इसके बाद ही चल पाएगा चोट का पता

लेकिन अब भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि शिखर धवन भारत के न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले अगले मैच से पहले फिट होते हैं या नहीं, वैसे भारतीय टीम के फिजियो शिखर धवन की चोट की निगरानी कर रखे हैं और शिखर के अंगूठे का स्कैन किया जाएगा।
                   
इसके बाद ही शिखर धवन के अंगूठे की चोट की वास्तविकता का पता चलेगा। फिलहाल धवन अपने अंगूठे पर टेप बांधे हैं लेकिन वहीं भारतीय टीम उम्मीद कर रही है कि शिखर धवन के अंगूठे में कोई फ्रेक्चर ना हो और वो न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उतरे।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। 

Wednesday, June 5, 2019

भारत ने जीता पहला मैच, इसे मिला मैन ऑफ द मैच, टूटे कई बड़े रिकॉर्ड, देखें पॉइंट टेबल



cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
icc cwc 2019



द रोज़ बाउल, साउथम्पटन में कल टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का 8वां मुकाबला खेला गया. जिसमें भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया है.


इस जीत के साथ भारतीय टीम पॉइंट टेबल में श्रीलंका को पछाड़कर 6वें स्थान पर पहुँच गई है.



इस मैच का स्कोरकार्ड :-


टॉस जीतने के बाद साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 227 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. जिसमे उनकी तरफ से आलराउंडर क्रिस मौरिस ने सर्वाधिक 42 रन बनाए. जबकि कप्तान फाफ डूप्लेसिस ने 38 रन बनाए. जिससे भारत को यह मैच जीतने के लिए 228 रनों का लक्ष्य मिला.

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
icc cwc 2019
                               
इस लक्ष्य के जवाब में भारत ने इस मैच को 47.3 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत लिया. भारत की तरफ से ओपनर रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 23वां शतक जड़ा.


रोहित ने 122 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा एमएस धोनी ने 34 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. जिससे भारत ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीता.



इसे मिला मैन ऑफ द मैच :-

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
icc cwc 2019
                                       

इस मैच में नाबाद 122 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने के लिए ओपनर रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया.


यह उनके वनडे करियर का 23वां शतक था.

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
icc cwc 2019
                                       

टूटे कई रिकॉर्ड :-

                                 

1. विराट कोहली ने आज अपनी कप्तानी में 50वीं वनडे जीत दर्ज की. उन्होंने यह कारनामा 69 मैच में पूरा कर लिया.

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
icc cwc 2019
                               

2. रोहित शर्मा वनडे में सर्वाधिक शतकों के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ चुके हैं. गांगुली ने वनडे में 22 शतक जमाये थे. जबकि रोहित के नाम अब 23 शतक दर्ज हो चुके है.
                                   

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
icc cwc 2019
                                 
3. रोहित ने आज बतौर ओपनर अपने 8000 रन पूरे कर लिए. इसके अलावा उन्होंने 12 हज़ार इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिए.

4. रोहित शर्मा ने आज नाबाद 122 रन बनाए. वो बतौर भारतीय वर्ल्ड कप में रन चेस में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले दूसरे बलेबाज बन गए हैं.



देखें पॉइंट टेबल :-


cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
icc cwc 2019
                               

भारत इस जीत के साथ श्रीलंका और पाकिस्तान को पछाड़कर पॉइंट टेबल में 6वें स्थान पर पहुँच गया है. जबकि हार के साथ साउथ अफ्रीका 9वें स्थान पर खिसक गई है. इस मुकाबले के बाद पॉइंट टेबल में वेस्टइंडीज पहले स्थान पर बना हुआ है.

Thursday, May 30, 2019

शतक लगाने के बाद राहुल ने कहा-नंबर चार पर नहीं इस नंबर पर बैटिंग करना पसंद करता हूँ

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
cricket 2019


टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे प्रैक्टिस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जमाया है। राहुल ने 99 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 108 रन बनाए और चौथे नंबर पर अपना दावा मजबूत किया।

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
cricket 2019
                               
अब भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला लीग मैच 5 जून को दोपहर 3:00 बजे से साउथ अफ्रीका के खिलाफ साउथेम्पटन में खेलेगी। अभ्यास मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर इंडिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम होना पहला वार्मअप मैच हार चुकी है। एक बार फिर से टीम इंडिया की खराब शुरुआत हुई, टीम ने तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर धवन का विकेट गंवाया।

केएल राहुल की इस पारी ने निश्चित रूप से विराट कोहली की टेंशन को कम किया होगा। राहुल ने धोनी के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी करके भारत को चार विकेट पर 102 रन की संकटपूर्ण स्थिति से उबारा। इसके बाद यह माना जा रहा है कि लोकेश राहुल अब विश्वकप के दौरान नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे।

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
cricket 2019
                               
इस मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद लोकेश राहुल से जब पूछा गया कि क्या अब आप नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा टीम को जिस क्रम में मेरी जरुरत होगी मैं बल्लेबाजी के लिए तैयार हूँ। जब राहुल से पूछा गया कि आपका पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम क्या है तो उन्होंने कहा कि मेरा पसंदीदा क्रम नंबर 4 नहीं ओपनिंग करना पसंद करता हूँ।

Tuesday, May 28, 2019

10 टीमों के विकेटकीपरों की रैंकिंग की सूची, जानिए धोनी का स्थान





cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
cricket world cup 2019
                                 

विश्वक्रिकेट में सबसे बड़े टूर्नामेंट विश्वकप का बारहवां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होगा। विश्वकप में सभी टीमों के पास अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को छोड़कर अपनी 15-सदस्यीय टीम में कम से कम एक रिजर्व विकेट-कीपर है। एक विशेषज्ञ विकेट-कीपर बल्लेबाज की अपनी टीम में कई भूमिकाएँ होती हैं।

जबकि जोस बटलर ने आधुनिक समय के सबसे खतरनाक विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं, तो एमएस धोनी और मुश्फिकुर रहीम अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां हम आपको विश्वकप की सभी 10 टीमों के विकेटकीपरों की रैंकिंग की सूची दिखाने जा रहे हैं।

10. एलेक्स केरी

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
cricket world cup 2019
                                       

2018 में डेब्यू करने वाले एलेक्स कैरी इस विश्वकप में सबसे कम अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। 27 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने केवल एक 50+ स्कोर और 30 के औसत के साथ 429 रन बनाए हैं। कैरी ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय विश्वकप टीम में एकमात्र विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

9. कुसल परेरा

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
cricket world cup 2019
                               

बाएं हाथ के श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल परेरा अब तक वनडे में अपनी क्षमता को सही ठहराने में नाकाम रहे हैं, 'असंगति' उनके लिए एक बड़ी खामी रही है। विश्वकप 2015 के बाद, इस बल्लेबाज ने 35.42 की औसत और लगभग 95 की अच्छी स्ट्राइक रेट के साथ 1417 रन बनाए हैं।

8. सरफराज अहमद

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
cricket world cup 2019
                                     

पाकिस्तानी कप्तान, सरफराज अहमद ने हाल के दिनों में अपनी टीम के लिए खराब प्रदर्शन किया है। 32 वर्षीय बल्लेबाज विश्वकप 2015 के बाद से केवल एक शतक बनाने में कामयाब रहे हैं। दाएं हाथ का बल्लेबाज एंकर की भूमिका निभाने और स्ट्राइक रोटेट करने की क्षमता रखता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 जीत के लिए पाकिस्तान का नेतृत्व करने वाले कप्तान आक्रामक बल्लेबाज नहीं है, लेकिन उन्होंने कई मैचों में एक फिनिशर की भूमिका निभाई है।

7. मोहम्मद शहजाद

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
cricket world cup 2019
                                     

एकदिवसीय मैचों में अफगानिस्तान के लिए प्रमुख रन-स्कोरर मोहम्मद शहजाद का अच्छा प्रदर्शन रहा। विश्वकप 2015 के बाद से इस अफगानी बल्लेबाज ने 36 के औसत और 87 से अधिक की स्ट्राइक-रेट के साथ 1836 रन बनाए।

31 वर्षीय बल्लेबाज ने इस दौरान तीन शतक और ग्यारह अर्धशतक भी जड़े। सलामी बल्लेबाज शहज़ाद विश्वकप में अपनी टीम के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी होंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि शहजाद बड़े टूर्नामेंट में गुणवत्ता वाले गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं।

6. टॉम लैथम

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
cricket world cup 2019
                                   

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम इस सूची में छठे स्थान पर हैं। विश्वकप 2015 के बाद, उन्होंने लगभग 38 की औसत और 86 से अधिक की स्ट्राइक-रेट के साथ 1893 रन बनाए हैं। 27 वर्षीय बल्लेबाज के पास अच्छी तकनीक है और स्पिन को अच्छी तरह से खेलने की क्षमता है।

5. एमएस धोनी

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
cricket world cup 2019
                                   

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान, महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2015 के बाद से सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं रहे हैं। अनुभवी खिलाड़ी अभी भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं, लेकिन हाल के वर्षों में खराब फॉर्म का सामना कर रहे हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पिछले विश्वकप के बाद से 61 पारियों में लगभग 44 के अच्छे औसत के साथ 2000 से अधिक रन बनाए हैं। हालांकि, उनकी बल्लेबाजी की स्ट्राइक रेट लगभग 81 रही है।

4. मुशफिकुर रहीम

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
cricket world cup 2019
                                   

दाएं हाथ के हमलावर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने हाल के वर्षों में अपनी टीम के लिए लगातार प्रदर्शन किया है। लगभग 48 के स्वस्थ औसत के साथ 2100 से अधिक रन बनाए, रहीम विश्वकप 2015 के बाद वनडे में बांग्लादेश के लिए दूसरे शीर्ष स्कोरर रहे हैं।

3. जोस बटलर

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
cricket world cup 2019
                                             

इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ इंग्लिश बल्लेबाजों में से एक हैं। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित पिछले विश्वकप 2015 के बाद, 28 वर्षीय बल्लेबाज ने 50 से अधिक की औसत और लगभग 125 की शानदार स्ट्राइक-रेट के साथ 2251 रन बनाए।

2. क्विंटन डी कॉक

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
cricket world cup 2019
                                         

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने विश्वकप 2015 के बाद से 50 के औसत के साथ 2971 रन बनाए हैं और अपनी टीम के लिए सबसे अच्छे बल्लेबाज रहे हैं। वह एक आक्रमणकारी बल्लेबाज है, जो 100.85 की उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट से स्पष्ट है। इस 26 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले विश्वकप के बाद से 8 शतक और 16 अर्धशतक बनाए हैं, जो सभी विकेटकीपर बल्लेबाजों में सबसे अधिक है।

1. शाई होप

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
cricket world cup 2019
                                       

विंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने पिछले कुछ वर्षों में अच्छी प्रगति की है। 25 वर्षीय बल्लेबाज ने 2017 के बाद से वनडे में वेस्टइंडीज के लिए 50 से अधिक की शानदार औसत के साथ 2060 रन बनाए हैं।बारबाडोस में जन्मे इस बल्लेबाज के पास एक अच्छी तकनीक है और वह बल्ले के साथ काफी सुसंगत है। हालांकि, उन्हें अपने स्ट्राइक-रेट पर काम करने की जरूरत है।

cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
cricket world cup 2019
                                         


दोस्तों, इनमें से कौन सबसे खतरनाक विकेटकीपर बल्लेबाज है? नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं।

दोपहर 3 बजे IND-BAN के बीच कांटे की टक्कर, इन चैनलो पर सीधा प्रसारण,देखे संभावित XI




cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
cricket 2019



विश्व कप 2019 के दूसरे अभ्यास मैच में भारत और बांग्लादेश की टीम होंगे आमने-सामने| यह मुकाबला कार्डिफ क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा| भारत और बांग्लादेश के बीच इस मुकाबला का सीधा प्रसारण 28 मई को आप भारतीय समयानुसार दोपहर के 3:00 बजे से देख सकते हैं|


इस मुकाबला का लाइव प्रसारण आप हॉटस्टार, डीडी स्पोर्ट और जिओ टीवी पर सीधा लाइव प्रसारण के मजा उठा सकते हैं| आपको बता दें कि पिछले मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से शिकस्त दी है| ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम विश्व कप 2019 से पहले हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी| ऐसे में आज हम आपको बंगलादेश और भारतीय टीम के संभावित 11 से रूबरू करवाने जा रहे हैं तो आइए देखते हैं|

बांग्लादेश की संभावित XI


cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
cricket 2019
                                               
मशरफे मुर्तजा, तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, महमदुल्लाह, मुशफिकुर रहीम, मुस्तफिजुर रहीम, शब्बीर रहमान, रूबल हुसैन, मोहम्मद मिथुन, अबु जायद.मेहंदी हसन

भारत की संभावित XI


cricket sites cricket score sheet cricket 2019 icc cwc today cricket match score latest cricket news cricket scores icc cricket live score online cricket score pakistan cricket live cricket ball
cricket 2019
                                               

टीम:- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (C), केएल राहुल, एमएस धोनी (WK), रविन्द्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह

दोस्तों आप के अनुसार भारत और बांग्लादेश में से किस की संभावित 11 सबसे ज्यादा खतरनाक और कौन सी टीम यह मैच जीते भी कॉमेंट कर अपना बहुमूल्य प्रतिक्रिया अवश्य दें|